कानपूर में लव मैरिज का खौफनाक अंत , शक में सचिन ने किया स्वेता का क़त्ल , चार महीने पहले भाग के की थी शादी

कानपूर में एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी को गैर दो लड़को के साथ देखने बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद जेक सरेंडर भी कर दिया।

जाने क्या है पूरा मामला

यह मामला कानपूर की है , आरोपी फतेहपुर का रहने वाला है , उसने चार महीने स्वेता सिंह से भाग के शादी की थी , क्योकि घर वाले शादी के खिलाफ थे। इशलिये उसने कोर्ट मर्रिज की थी।  सचिन फिर पत्नी श्वेता को लेकर कानपुर आ गया और महाराजपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगा. वह दिन भर ऑटो चलाकर पैसे कमा रहा था।

सचिन को स्वेता पर काफी दिनों से शक था , उसके अनुसार वह दोस्तों के साथ पार्टी करेगा और घर देर से आएगा बोल के निकला। उसे शक था की उसका चक्कर पास के इंजीनियरिंग कॉलेज के लड़को के साथ चल रहा है। सचिन के बयां के अनुसार शक होने पर वह रात करीब 11:30 बजे अचानक कमरे पर पहुंच गया. सचिन का आरोप है कि जब उसने कमरा खोला, तो श्वेता दो लड़कों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी।

रदात को अंजाम देने के बाद सचिन भागा नहीं. वह सीधे पुलिस थाने पहुंचा और फफककर रोने लगा. जब उसने पुलिसवालों को अपनी दास्तान सुनाई तो पुलिसवाले भी सन्न रह गए. सचिन ने कहा, “मैंने उसे मार डाला साहेब…” यह कहते हुए उसने अपनी पूरी कहानी बताई. पुलिस फौरन उसे लेकर मौके पर पहुंची जहां कमरे के अंदर कंबल में लिपटी श्वेता की लाश पड़ी थी. 

मौके पर एसीपी और एडीसीपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है. सचिन फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है.