प्लेटफॉर्म no 1 पर खड़े रहे यात्री , प्लेटफॉर्म no 5 से निकल गयी गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस –

गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली 15052 एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म no 1 पर आने के बजाये प्लेटफॉर्म no 5 पर आ गयी , जिसके कारण लगभग 25 यात्री प्लेटफॉर्म पे ही इंतजार करते रह गए , और बाद में उनकी ट्रैन छुट गयी। बाद में उन्होंने स्टेशन पर बहुत हंगामा किया। यात्रियों के अनुसार ntes app पर ट्रैन का प्लेटफार्म 1 ही बता रहा था

स्टेशन मास्टर से हुई बहस

ट्रैन को चले जाने के बाद यात्रा से वंचित यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया उनके अनुसार ट्रैन 5 नंबर प्लेटफॉर्म पे आएगी इसकी जानकारी उन्हें announcment से नहीं दी गयी , बाद में स्टेशन मास्टर ने बताया की ट्रैन प्लेटफार्म no 1 के बजाये 5 पर आएगी इसकी जानकारी ट्रैन आने के 17 मिनट पहले दी गयी थी