लेडी डॉक्टर को प्यार में मिला धोखा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट बाथरूम में फ्लश कर बहाया

जाने क्या है पूरा मामला

लेडी डॉक्टर अभिलाषा कुमारी और वॉर्ड पार्षद वेद प्रकाश के बीच अफेयर पिछले 2 साल से चल रहा था। आखिरकार वो मौका भी आया जब डॉक्टर अभिलाषा ने वेद से शादी के लिये कहा। उधर डॉक्टर अभिलाषा के घरवालों को भी उनके अफेयर की भनक थी लिहाजा उनकी तरफ से डॉक्टर बेटी पर शादी के लिये दबाव बनाया जाने लगा। वेद प्रकाश नेता था लिहाजा वादे इरादे कर लोगों को टालना उसके लिये कोई नई बात नहीं थी। नेतागीरी का यही फलसफा उसने अभिलाषा पर भी आजमाया और शादी की बात को टाल दिया।  टालने के अंदाज में उसने कह दिया कि वो डॉक्टर अभिलाषा से 30 जून के रोज कोर्ट मैरिज कर लेगा। बस इसी के बाद कोर्ट मैरिज के लिये कागजात तैयार कराए गये। दुल्हन बनने वाली डॉक्टर ने हाथों में मेंहदी भी रचाई। पर क्योंकि वेद प्रकाश शादी को लेकर संजीदा था ही नहीं वो तय वक्त पर कोर्ट नहीं पहुंचा। और न ही फोन उठाया। शादी की तारीख निकल गई और हाथों में मेहंदी रचाए डॉक्टर दुल्हन कॉर्पोरेटर वेद प्रकाश का इंतजार करती रह गई। 

कैसे लिया धोखे का बदला

इधर वेद प्रकाश ने इस पूरे मामले को हल्के में लिया। दो-तीन दिन बाद वो लेडी डॉक्टर से मिलने खुद ही उसके घर पहुंच गया। वेद ने सबसे पहले अभिलाषा को पहले से तैयार कहानी सुनाई कि 30 जून को वो शादी के लिए कोर्ट क्यों नहीं पहुंच सका और क्यों उसका फोन स्विच ऑफ था। मगर अभिलाषा ने उसकी बात अनसुनी कर दी। वो वेद को पीने के लिये जूस का गिलास पकड़ा कर नहाने के लिये बाथरूम चली गई। फिर कुछ ही मिनट बाद  उसने वेद को भी बहाने से वाशरूम के अंदर बुला लिया। जूस का गिलास और उसमें मिली बेहोशी की दवा तब तक असर कर चुकी थी। वेद के बेहोश होते ही डॉक्टर अभिलाषा ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटा और फिर कमोड में उसे फ्लश कर दिया।

फोन करके खुद ही बुलाई पुलिस

इतना ही नहीं बेखौफ लेडी डॉक्टर ने खुद पुलिस को फोन कर इस वारदात की खबर भी दी। पुलिस तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो देखा कि वेद वॉशरुम के फर्श पर खून से लथपथ बेहोश पड़ा है और अभिलाषा उसके नजदीक ही फ्लोर पर हाथ में चाकू लिए बैठी है। वेद के धोखे ने उसे इस कदर नफरत से भर दिया था कि न तो उसे अपने किये का कोई पछतावा था और न ही अपने जुर्म को कबूल करने में कोई शर्म। पर पुलिस ने सबसे पहले वेद की जख्मी हालत देखते हुए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया और फिर अभिलाषा को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मौके से पुलिस ने सबूत के तौर पर चाकू भी बरामद कर लिया।

लेडी डॉक्टर ने कबूला अपना जुर्म

थाने आकर अभिलाषा ने अपना जुर्म तो कबूला ही साथ ही दो साल से उसके साथ जो कुछ हुआ और उसने इतना भयानक कदम क्यों उठाया ये भी पुलिस को तफ्सील से बताया। अभिलाषा ने बताया कि उसका वेद से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। वो शादी का झूठा वादा कर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता। इतना ही नहीं बीते दो सालों में वो दो बार लेडी डॉक्टर का अबॉर्शन भी करवा चुका था। अभिलाषा इन दो सालों में जब भी वेद से शादी की बात कहती वो हमेशा कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल दिया करता। डॉ. अभिलाषा ने बताया कि जब उसके भाई ने मामले में दखलअंदाजी की तो वेद अभिलाषा से 30 जून को कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हो गया। सारे कागजात तैयार हो चुके थे मगर हमेशा की तरह वेद इस बार भी तय वक्त पर कोर्ट नहीं आया। लिहाजा एक बार फिर दोनों की शादी नहीं हो पाई। अभिलाषा समझ चुकी थी कि वेद उसे धोखा दे रहा है और उसका प्यार हवस से ज्यादा और कुछ नहीं है। अभिलाषा ने पुलिस को एलानिया बताया कि वेद की इन्हीं हरकतों से तंग आकर उसने बदला लेने की गरज से ये कदम उठायाष फिलहाल पुलिस ने अभिलाषा को गिरफ्तार कर लिया है और वेद को इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल वेद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मगर जिंदा रहते हुए भी वो जिंदगी भर न लेडी डॉक्टर का प्यार भुला पाएगा और न नफरत।

Leave a Comment